सिटी पोस्ट लाइव
शेखपुरा : जिले के स्टेशन रोड स्थित इस्लामिया हाई स्कूल मैदान में सोमवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। यह मेला श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी आरिफ अहसन ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
रोजगार मेले में 25 निजी कंपनियों ने भाग लेते हुए अपने-अपने स्टॉल लगाए, जहां जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 1200 से अधिक युवक-युवतियों ने रोजगार हेतु पंजीकरण कराया। जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने जानकारी दी कि इस मेले में 500 से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए ऐसे नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन लगातार किया जा रहा है ताकि उन्हें उचित मंच और जानकारी मिल सके। रोजगार मेला के दौरान कुछ युवाओं को स्थल पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनमें खासा उत्साह देखा गया। चयनित अभ्यर्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा।