बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हाल ही में 4वीं सालगिरह मनाया है। सोशल मीडिया पर ऋतिक ने सबा को रोमांटिक अंदाज में विश किया है।
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी पार्टनर सबा आजाद के रिश्ते को हाल ही में 4 साल पूरे हुए हैं। इस खास मौके को एक्टर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिस पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, ऋतिक ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर सबा के साथ कई क्यूट फोटो पोस्ट की है और साथ में कैप्शन देते हुए लिखा- ‘तुम्हारे साथ जिंदगी खूबसूरत है। संग-साथ के चार साल मुबारक हों पार्टनर’। वहीं, दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कपल्स माने जाते है।
बता दें, सबा आजाद अभिनेत्री के साथ-साथ थिएटर निर्देशक और संगीतकार भी हैं। हाल ही में वे फिल्म ‘सॉन्ग ऑफ पैराडाइज’ में दिखाई दी। वहीं, ऋतिक रोशन आखिरी बार ‘वॉर 2’ में नजर आए थे। अब वे अपनी आगामी फिल्म ‘कृष 4’ की तैयारी में व्यस्त हैं।