JDU की रैली पर टिकी हैं सबकी निगाहें, जानिये क्यों?

City Post Live
Nitish Kumar is ready to part ways with BJP.

सिटी पोस्ट लाइव : इंडिया गठबंधन के संयोजक बनने से इनकार कर देने के बाद नीतीश कुमार के अगले कदम को लेकर इंडी गठबंधन के नेताओं की धड़कन बढ़ी हुई है.सबकी नजर 24 जनवरी को JDU की पटना में होनेवाली रैली पर टिकी है.कर्पूरी जयंती के मौके पर आयोजित इस रैली में नीतीश कुमार क्या संकेत देनेवाले हैं, सबको इसका बेसब्री से इंतज़ार है.ऐसा माना जा रहा है कि इस रैली में नीतीश कुमार बड़ा एलान कर सकते हैं.

गौरतलब है कि अभीतक राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर नीतीश कुमार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.अगर इस रैली में नीतीश कुमार बीजेपी के प्रति आक्रामक नजर आते हैं तो माना जाएगा कि वो आगे भी इंडिया गठबंधन के साथ बने रहेगें.अगर नीतीश कुमार इस दिन दुविधा में दिखे तो इसका मतलब होगा कि राजनीतिक उथल पुथल की सम्भावना अभी बनी हुई है.गौरतलब है कि बीजेपी के मंदिर कार्ड का मुकाबला करने के लिए नीतीश कुमार अभीतक दलित और ईबीसी एकीकरण पर आधारित अपने सामाजिक न्याय के अजेंडे को मजबूत करने में जुटे हैं.     

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
TAGGED:
Share This Article