NDA मंत्रिमंडल की पहली लिस्ट जारी: डिप्टी CM की दौड़ में सम्राट, मंगल और रामकृपाल,नीतीश का इस्तीफा कल…

Ritu Raj

बिहार में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। JDU ने आज अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें नीतीश कुमार को फिर से विधायक दल का नेता चुना जाएगा। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 17 नवंबर को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं और उसी दिन नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकते हैं। संभावना है कि 20 नवंबर को वे दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन सरकार में नीतीश कुमार की JDU का दबदबा फिर बढ़ने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, JDU के 11 मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शपथ लेंगे। डिप्टी CM की रेस में बीजेपी के सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव और मंगल पांडे के नाम चर्चा में हैं। चिराग पासवान की LJP(R) भी सरकार में शामिल हो सकती है। कुल मिलाकर इस बार 30-32 मंत्रियों का मंत्रिमंडल बनाने की तैयारी है, जिसमें JDU और BJP के मंत्री लगभग बराबर होंगे। इसके अलावा LJP(R) को 3, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टियों को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है। 2020 की परंपरा के मुताबिक दो डिप्टी CM बनाए जा सकते हैं, जिसमें एक डिप्टी CM की दावेदारी LJP(R) कर रही है। हालांकि, अंतिम निर्णय नीतीश कुमार के CM बनने के बाद BJP करेगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पिछली सरकार में JDU कोटे से 13 मंत्री थे, जिनमें से 10 मंत्रियों को नई सरकार में फिर से मौका मिल सकता है। पार्टी फिलहाल बड़े फेरबदल के मूड में नहीं है। भास्कर के पास JDU कोटे से शपथ लेने वाले मंत्रियों की संभावित लिस्ट मौजूद है।
JDU कोटे से इनका मंत्री बनना तय:
विजय चौधरी
बिजेंद्र यादव
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेसी सिंह
जमा खान
मदन सहनी
जयंत राज
महेश्वर हजारी
संतोष निराला
वहीं, भाजपा कोटे में 19 मंत्रियों में बड़े पैमाने पर बदलाव की संभावना है। डिप्टी CM विजय सिन्हा को बदला जा सकता है, जबकि सम्राट चौधरी अभी भी डिप्टी CM की दौड़ में हैं। इसके अलावा, मंगल पांडेय और रजनीश कुमार में से किसी एक के डिप्टी CM बनने की चर्चाएँ चल रही हैं।
BJP कोटे इनका मंत्री बनना तय:
सम्राट चौधरी
नितिन नवीन
मंगल पांडे
रामकृपाल यादव
रजनीश कुमार

Share This Article