चिराग पासवान ने NDA से बनाई दूरी, बिहार चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी में LJP (रामविलास)

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष को बिहार में हार का सामना करना पड़ेगा और कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के लिए कौन सी सीट पर और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है, यह तय कर लिया है। एक इंटरव्यू में चिराग पासवान ने कहा, “मेरा होमवर्क पूरा है।” उन्होंने बताया कि वे बिहार से चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन इस पर अभी पार्टी स्तर पर चर्चा चल रही है।

इस दौरान चिराग ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और कहा कि विपक्ष हताश है। उन्होंने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर भी सवाल उठाया और कहा कि ‘वोट चोरी’ विपक्ष का एक नया बहाना है। चिराग ने कहा कि विपक्ष को विदेशी शख्स पर 30 बार भरोसा है, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री पर नहीं। उन्होंने विपक्ष द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को ‘डेड’ बताए जाने की भी आलोचना की।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

चिराग पासवान ने जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर की तारीफ करते हुए कहा कि वह जाति की बात नहीं करते, इसलिए अच्छे लगते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत को लेकर भी चिराग ने बयान दिया और कहा कि उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है।

NDA में सीट बंटवारे पर अटकलें
पिछले कुछ समय से एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चिराग पासवान और बीजेपी के बीच खींचतान की खबरें सामने आ रही थीं। हाल ही में सीतामढ़ी में जानकी मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में चिराग की गैरमौजूदगी ने इन अटकलों को और हवा दे दी थी। विपक्ष ने भी इस पर सवाल उठाए थे और कहा था कि चिराग को जानबूझकर किनारे किया जा रहा है, जिससे एनडीए में बड़ी दरार के संकेत मिल रहे थे। हालांकि, चिराग ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनका होमवर्क पूरा हो चुका है।

Share This Article