तेजप्रताप की शिकायत पर पूर्व IPS मुश्किल में, जानें FIR में क्या-क्या आरोप…

Ritu Raj

जनशक्ति जनता दल के नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ पटना के सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज कराई है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने आरोपों की जानकारी सार्वजनिक की, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में इस कदम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल, तेजप्रताप ने ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- अमिताभ दास ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म न्यूज चैनल के माध्यम से मेरी छवि खराब करने की कोशिश की। निजी मामलों पर टिप्पणी माफी के लायक नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि ‘पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास द्वारा उसके न्यूज चैनल के माध्यम से मेरी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए अनाप-शनाप, मनगढ़ंत और आधारहीन बातों को बोला गया है। एक पूर्व IPS के द्वारा मेरे निजी एवं परिवार के आंतरिक मुद्दों को लेकर गलत एवं आपत्तिजनक बातों को बोलना बेहद ही दुःखद और माफ करने योग्य नहीं है।’

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, 1994 बैच के पूर्व IPS अधिकारी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर भी जोरदार बहस छेड़ दी है। तेजप्रताप यादव ने इसे अपनी छवि और निजी जिंदगी पर हमला बताते हुए कानूनी कार्रवाई की राह चुनी है। अब मामला पुलिस के पास है और दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाओं पर सबकी निगाहें टिकी हैं कि यह विवाद आगे किस दिशा में जाता है।

Share This Article