बार-बार जम्हाई आना सिर्फ थकान नहीं, छिपा हो सकता है हेल्थ अलर्ट!…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

अक्सर हम जम्हाई को थकान या नींद की कमी से जोड़ते हैं, लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि बार-बार जम्हाई आना हमेशा सामान्य नहीं होता। आज हम जानेंगे की ज्यादा जम्हाई से कौन सा हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है और इससे कैसे राहत मिल सकता है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, जमाई का दूसरा नाम ही उबासी है। यह शरीर की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। लेकिन अगर यह लगातार हो रही है तो यह किसी अंदरूनी हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है। जम्हाई एक प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति अपना मुंह चौड़ा खोलकर गहरी सांस अंदर लेता हैं और फिर छोड़ता है। यह ज्यादातर अनजाने में होती है और इसे रोकना मुश्किल होता है। एक जम्हाई लगभग 4-7 सेकेंड तक चलती है। हालांकि, इसके होने के पीछे कई कारण है। जैसे- नींद की भारी कमी होना, मानसिक थकान होना और शरीर में ऑक्सीजन की कमी होना। साथ ही डिप्रेशन या दर्द की दवाएं लेने के कारण भी होता है। अगर किसी दूसरे को उबासी लेते हुए देखते या सुनते हैं। जानकारी के लिए बता दें की यह कुछ अंदरूनी समस्याओं से भी जुड़ी हो सकती है। इसमें ब्लड में ऑक्सीजन की कमी होना, शरीर में आयरन की कमी होना और हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकता है। इसके अलावा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर(मिर्गी, मल्टीपल स्क्लेरोसिस (MS) या ब्रेन ट्यूमर) और मेंटल हेल्थ इशू(एंग्जाइटी या स्ट्रेस) के कारण भी होता है।

हालांकि, अगर आपको सीने में दर्द, चक्कर आना, कमजोरी होना, धुंधला दिखना, कन्फ्यूजन या बेहोश होने जैसा लक्षण दिखाई देता है तब डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। वैसे आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में 5 से 10 बार जम्हाई लेता है, जिसे सामान्य माना जाता है। आपको ये भी बता दें कि उबासी कम करने के लिए रोजाना 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें, डाइट में आयरन की मात्रा शामिल करें, हर दिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम जरूर करें। इसके अलावा कोशिश करें की पूरे दिन में 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं और एक ही जगह पर बैठकर काम करते हैं तो हर घंटे ब्रेक जरूर लें।

Share This Article