तैयार हो जाइए! कल से शुरू हो रहा है WPL का चौथा सीजन, ओपनिंग मैच में भिड़ेंगी हरमनप्रीत और स्मृति की टीमें…

Ritu Raj

महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा रोमांच, विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) अपने चौथे सीजन के साथ कल यानी 9 जनवरी से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में खेला जाएगा। 28 दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ में 5 टीमें 22 मैचों के जरिए खिताब के लिए जद्दोजहद करेंगी, जिसका ग्रैंड फिनाले 5 फरवरी को वडोदरा में होगा।

  1. टूर्नामेंट का शेड्यूल और फॉर्मेट
    शुरुआत: 9 जनवरी, 2026 (मुंबई इंडियंस vs आरसीबी)।
    कुल टीमें: 5 (मुंबई इंडियंस, आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्ज, गुजरात जायंट्स)।
    मैचों की संख्या: 28 दिनों में कुल 22 मैच।
    फॉर्मेट: लीग स्टेज में हर टीम 8-8 मैच खेलेगी। पॉइंट्स टेबल की टॉप टीम सीधे फाइनल में जाएगी, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर की टीमों के बीच एलिमिनेटर होगा।
  2. वेन्यू और समय
    इस बार टूर्नामेंट दो शहरों में आयोजित होगा:
    नवी मुंबई (डीवाय पाटील स्टेडियम): शुरुआती 11 मैच (यहाँ 10 और 17 जनवरी को ‘डबल हेडर’ यानी एक दिन में दो मैच भी होंगे)।
    वडोदरा (कोटाम्बी स्टेडियम): आखिरी 11 मैच, जिसमें एलिमिनेटर (3 फरवरी) और फाइनल (5 फरवरी) शामिल हैं।
    समय: शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे। डबल हेडर के दिन पहला मैच दोपहर 3:30 बजे होगा।
  3. कप्तानी में बड़े बदलाव
    सीजन-4 में दो टीमों ने नए चेहरों को कमान सौंपी है:
    दिल्ली कैपिटल्स: अब जेमिमा रोड्रिग्ज टीम की कप्तानी करेंगी।
    यूपी वॉरियर्ज: दिग्गज मेग लैनिंग (पूर्व दिल्ली कप्तान) अब यूपी की कमान संभालेंगी।
    नो चेंज: मुंबई (हरमनप्रीत कौर), बेंगलुरु (स्मृति मंधाना) और गुजरात (बेथ मूनी) के कप्तान पुराने ही रहेंगे।
  4. नियम: प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर
    विदेशी खिलाड़ी: एक टीम में अधिकतम 4 विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं। (असोसिएट प्लेयर होने पर 5 की अनुमति है, लेकिन इस बार कोई असोसिएट प्लेयर उपलब्ध नहीं है)।
    इम्पैक्ट प्लेयर: आईपीएल की तरह WPL में इम्पैक्ट प्लेयर रूल नहीं है।
  5. प्राइज मनी (इनाम की राशि)
    विजेता टीम: 6 करोड़ रुपये।
    रनर-अप: 3 करोड़ रुपये।
    व्यक्तिगत पुरस्कार: बेस्ट बैटर, बॉलर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 5-5 लाख रुपये मिलेंगे। हर मैच की ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
  6. अब तक का इतिहास और दावेदार
    सबसे सफल: मुंबई इंडियंस (2 बार की चैंपियन)।
    गत विजेता: मुंबई इंडियंस (सीजन-3)।
    दावेदार: मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली को सबसे मजबूत माना जा रहा है, जबकि यूपी और गुजरात अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश में उतरेंगी।
  7. लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
    TV पर: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क।
    ऑनलाइन: जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर।
Share This Article