सपनों को पंख दें, इंडियन एयर फोर्स में ऐसे बनाएं करियर…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

देश सेवा और आसमान में उड़ने का जुनून रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय वायु सेना सुनहरा अवसर देती है। अगर आपको भी आसमान छूने का शौक है तो यह नौकरी आपके लिए काफी बेहतर है। इसमें आप अपना शानदार करियर बना सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कैसे इसमें जाते हैं और है इसकी योग्यता।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भारतीय सेना में काम करना हर नौजवान का सपना होता है। अगर आप भी अपने सपनों को पंख देना चाहते है,तो आपके लिए यह बेहतर मौका है। इसमें अच्छी सैलेरी पैकेज और भरपूर सुख-सुविधाएं के साथ आदर-सम्मान भी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट(indianairforce.nic.in) पर जाकर या विज्ञापन के तहत भी आवेदन कर सकते हैं।

कैसे बन सकते हैं इंडियन एयर फोर्स का हिस्सा:-
इंडियन एयर फोर्स में करियर बनाने के लिए कई प्रवेश परीक्षाएं होती हैं, जैसे–
NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी) – 12वीं पास छात्र-छात्राएं इस परीक्षा के जरिए एयर फोर्स में प्रवेश पा सकते हैं।
CDS (कॉम्बाइंड डिफेंस सर्विसेज) – ग्रेजुएशन के बाद इस परीक्षा के माध्यम से आप ऑफिसर बन सकते हैं।
AFCAT (एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट) – फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी और टेक्निकल ब्रांच में भर्ती का प्रमुख जरिया।
NCC स्पेशल एंट्री – NCC ‘C’ सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार सीधे आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता:-
NDA के लिए 10+2 विज्ञान विषय
AFCAT के लिए ग्रेजुएट डिग्री
मेडिकल फिटनेस, शारीरिक मापदंड जरूरी
श्रेणियाँ:-
ऑफिसर (पायलट, टेक्निकल, ग्राउंड ड्यूटी)
एयरमैन (जूनियर और सीनियर)

Share This Article