सिटी पोस्ट लाइव
भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। एशिया कप के इतिहास में पहली बार फाइनल में भारत-पाक का सामना होगा। वहीं, पाक ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
एशिया कप 2025 में भारत-पाक का 3 बार महायुद्द देखने को मिलेगा। जिसके कारण से दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी काफी खुश नजर आ रहे है। दरअसल, गुरूवार को दुबई के मैदान पर खेले गए डू और डाई मुकाबले में पाक ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए न्यौता दिया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन ही बना पाए। मोहम्मद हारिस 31, शाहीन शाह अफरीदी 19 और मोहम्मद नवाज ने 25 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बांग्लादेश से तस्कीन अहमद ने 3 विकेट चटकाए। वहीं, मेहदी हसन और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट लिए।
हालांकि, इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम 9 विकेट पर 124 रन तक ही पहुंच सकी। शमीम हुसैन ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट अपने टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।