राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान प्रयागराज रवाना, कुंभ में होंगे शामिल

Manisha Kumari

पटना: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। राज्यपाल खान वहां कुंभ मेले में भाग लेंगे और विभिन्न आध्यात्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। कुंभ मेले में उनकी उपस्थिति को लेकर उत्सुकता बनी हुई है, जहां वे संत-महात्माओं से भेंट करेंगे और आध्यात्मिक चर्चा में शामिल होंगे। उनके इस दौरे को सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 9 फरवरी को पटना वापस लौटेंगे।

वहीं दूसरी ओर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में आज कई प्रमुख नेता शिरकत करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज प्रयागराज पहुंचने वाले हैं। वे संगम में पवित्र स्नान करेंगे और दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसी तरह, अरुणाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास, पंचायती राज, परिवहन और सहकारिता मंत्री ओजिंग तासिंग भी आज प्रयागराज आएंगे। वह सुबह लखनऊ से प्रयागराज पहुंचेंगे और महाकुंभ में प्रवास करने के बाद अयोध्या की यात्रा पर निकलेंगे। महाकुंभ में इन नेताओं की मौजूदगी को लेकर श्रद्धालुओं और प्रशासन की ओर से खास तैयारियां की गई हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article