सिटी पोस्ट लाइव
यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का IPL करियर काफी शानदार रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रीति जिंटा की टीम पर चौंकाने वाला आरोप लगाया है। और लीग के अंतिम दिनों को भी याद करते हुए काफी कुछ कहा है।
वेस्टइंडीज के पूर्व टी20 बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने IPL के पुराने यादों को ताजा किया है। उन्होंने IPL को अंतिम दिनों को लेकर भी अहम खुलासे किए हैं। हालांकि, गेल ने साल 2021 के बीच में ही आईपीएल छोड़ दिया था। इसको लेकर अब उन्होंने खुलासा किया है। वहीं, गेल ने पंजाब किंग्स को लेकर कहा कि मेरा IPL करियर समय से पहले खत्म हो गया। मैं पंजाब किंग्स से बहुत निराश था। मेरे साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार नहीं किया गया। मुझे लगा कि मुझे बच्चा समझा जा रहा है। आगे कहा कि यह मेरे जीवन का पहला मौका था, जब मैंने डिप्रेशन जैसा कुछ महसूस किया। जब लोग डिप्रेशन की बात करते हैं, तो मैं थोड़ा बहुत समझ सकता हूं।
हालांकि, टीम के तत्कालीन कोच अनिल कुंबले से अपनी मानसिक स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने अनिल (कुंबले) को फोन किया और उनसे आमने-सामने बात की। मैंने कहा, मैं जा रहा हूं। उस समय मुझे पैसों की नहीं, बल्कि अपने मानसिक स्वास्थ्य की परवाह थी। उस समय पैसा मायने नहीं रखता, आपका मानसिक स्वास्थ्य पैसों से ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं अंदर से टूट चुका था। मुंबई के खिलाफ आखिरी मैच खेलने के बाद मैंने सोचा, इसका कोई मतलब नहीं है। मैं यहां रहकर खुद को और नुकसान पहुंचाऊंगा। जब मैं अनिल से बात कर रहा था, तो मैं सचमुच रोने लगा था क्योंकि मैं बहुत आहत था।