राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान ने फहराया तिरंगा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान ने आज 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया। इसके बाद संबोधन में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले के विकास के लिए जो प्रगति यात्रा की है उससे जिले का विकास होगा और राज्य सरकार लगातार जिले के विकास को लेकर कार्यक्रम बना रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बता दें कि पटना के गांधी मैदान में 15 विभागों की झांकी निकाली गई। अलग-अलग विभागों की ओर से अलग-अलग थीम की झांकी निकाली गई। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में सुशासन का राज है। इसे बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि थानों की संख्या बढ़ाई गई है। पुलिस के लिए वाहनों की संख्या बढ़ाई गई है। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के कब्रिस्तानों की घेराबंदी 2006 से शुरू की गई।

राज्यपाल ने सरकार के आरक्षण नीति की जमकर वकालत की। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर नियोजित शिक्षकों की बहाली की गई। बिहार लोक सेवा आयोग से भी शिक्षकों की बहाली की गई, जिससे बिहार में शिक्षक छात्र का अनुपात राष्ट्रीय औसत के बराबर पहुंच गया। उन्होंने सरकार के सात निश्चय की जमकर तारीफ की। सरकार के स्वास्थ्य सेवा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बिहार में जो कदम उठाए गए हैं मैं उसकी सराहना करता हूं।

राजपाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की जमकर तारीफ की और कहा कि जिले के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा की शुरुआत की और नई योजनाओं की स्वीकृति दी जा रही है। राज्य सरकार सभी लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article