महिला पहलवानों के समर्थन में आज महागठबंधन का कैंडल मार्च.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :महिला पहलवानों के समर्थन में आज शनिवार को महागठबंधन की तरफ से  पटना में कैंडल मार्च निकला जाएगा. कैंडल मार्च आयकर गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौक जाएगा और फिर वहां से बुद्धा स्मृति पार्क जाकर खत्म होगा. RJD  के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के अनुसार कैंडल मार्च शाम छह बजे  निकलेगा .शक्ति सिंह यादव ने कहा कि महिला खिलाड़ियों द्वारा एक महीने से अधिक समय से अपने उत्पीड़न के खिलाफ विरोध किया जा रहा है पर केंद्र सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. महागठबंधन केंद्र सरकार की चुप्पी पर हैरान है. महिला खिलाड़ियों को तुरंत न्याय मिले महागठबंधन इसकी वकालत करता है.उनकी यह मांग है कि उत्पीड़न व यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 

दिल्ली में आंदोलनरत महिला पहलवानों के समर्थन में महागठबंधन के प्रस्तावित मशाल जुलूस में बिहार कांग्रेस भी शामिल होगी. महागठबंधन ने तीन जून को महिला पहलवानों के समर्थन में मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकालने का एलान किया है.पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर पार्टी ने यह निर्णय लिया है. स्वयं डॉ. सिंह के नेतृत्व में बिहार कांग्रेसजन, महागठबंधन के सभी घटक दलों द्वारा आहूत इस मशाल जुलूस में इनकम टैक्स गोलंबर से बुद्ध पार्क तक शामिल होंगे.

Share This Article