Guddi Maruti: कभी वजन के कारण मिले थे ताने, फिर बनी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कॉमेडी क्वीन…

Ritu Raj

फिल्मों की सफलता में अक्सर मुख्य सितारों की चर्चा होती है, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो अपनी छोटी सी भूमिका से भी फिल्म की रूह बन जाते हैं। कॉमेडी की दुनिया में ऐसा ही एक जाना-माना नाम है गुड्डी मारुति। उन्होंने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और बेबाक अंदाज से दशकों तक दर्शकों को गुदगुदाया है। गुड्डी मारुति ने बिजनेसमैन अशोक से शादी की और फिलहाल वह मुंबई के बांद्रा में एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। गुड्डी मारुति की कहानी इस बात का प्रमाण है कि यदि आपके पास प्रतिभा और आत्मविश्वास है, तो समाज के तय किए गए ‘मानक’ आपकी सफलता की राह नहीं रोक सकते।

ताहिरा परब से ‘गुड्डी मारुति’ बनने का सफर;
बहुत कम लोग जानते हैं कि गुड्डी मारुति का असली नाम ताहिरा परब है। उनका जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ था; उनके पिता मारुति राव परब स्वयं एक बेहतरीन अभिनेता और निर्देशक थे। गुड्डी ने महज 10 साल की उम्र में फिल्म ‘जान हाजिर है’ से बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय की पारी शुरू की। हालांकि, पिता के आकस्मिक निधन ने उन पर कम उम्र में ही घर की जिम्मेदारियों का बोझ डाल दिया, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मोटापे को बनाया अपनी ढाल;
एक ऐसे दौर में जहाँ बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के लिए छरहरी काया को अनिवार्य माना जाता था, गुड्डी ने अपने वजन को अपनी कमजोरी नहीं बल्कि अपनी यूनीक पहचान बनाया। उन्हें रोल मिलने में मुश्किलें तो आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी शारीरिक बनावट को कॉमेडी के साथ ऐसा जोड़ा कि लोग उनकी तुलना दिग्गज अभिनेत्री ‘टुनटुन’ से करने लगे।

मनमोहन देसाई का दिया ‘नाम’ और करियर की ऊंचाइयां;
मशहूर निर्देशक मनमोहन देसाई ने ही उन्हें ‘गुड्डी मारुति’ का स्क्रीन नाम दिया, जो आगे चलकर उनकी पहचान बन गया। अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में करने वाली गुड्डी ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी। जिसमें दूल्हे राजा, बीवी नंबर 1, शोला और शबनम और चोर मचाए शोर शामिल है।गोविंदा से लेकर सलमान खान तक, बड़े सितारों के साथ काम करते हुए भी गुड्डी ने कभी अपनी चमक फीकी नहीं पड़ने दी।

वापसी और छोटे पर्दे का सफर;
1995 में फिल्म ‘सॉरी मेरी लॉरी’ के बाद उन्होंने एक लंबा ब्रेक लिया। लगभग 9 साल बाद 2015 में उन्होंने फिल्म ‘हम सब उल्लू हैं’ से बड़े पर्दे पर वापसी की। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया का रुख किया, जहाँ उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता का विस्तार किया। इसमें मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, डोली अरमानों की और ये उन दिनों की बात है जैसे फिल्में की। टीवी पर काम के दौरान उन्होंने अपनी सेहत पर भी ध्यान दिया और काफी वजन कम किया।

Share This Article