T20 वर्ल्ड कप 2026:”9 दिन, 12 मैच और 3 डबल हेडर: सुपर-8 का पूरा शेड्यूल जारी, अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से टकराएगा भारत”…

Ritu Raj

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। लीग स्टेज के 36 मैचों के बाद सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। 21 फरवरी से शुरू होने वाले इस अगले दौर में 8 टीमें आपस में भिड़ेंगी। आपको ये भी बता दें कि सुपर-8 स्टेज में 22 फरवरी, 26 फरवरी और 1 मार्च को दो-दो मैच खेले जाएंगे, जबकि बाकी दिन केवल एक मुकाबला होगा।

सुपर-8: ग्रुप और टीमें;
इन 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है:-
ग्रुप-1: भारत, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज।
ग्रुप-2: पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भारतीय टीम का शेड्यूल (ग्रुप-1);

मैचतारीखस्थानसमय (IST)
भारत vs साउथ अफ्रीका22 फरवरीअहमदाबादशाम 7:00 बजे
भारत vs जिम्बाब्वे26 फरवरीचेन्नईशाम 7:00 बजे
भारत vs वेस्टइंडीज1 मार्चकोलकाताशाम 7:00 बजे

सुपर-8 का पूरा फॉर्मेट;
दरअसल, हर टीम अपने ग्रुप की बाकी 3 टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। दोनों ग्रुप मिलाकर कुल 12 मैच होंगे। वहीं, दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि यदि पाकिस्तान नॉकआउट (सेमीफाइनल/फाइनल) में पहुंचता है, तो उसके सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे।

नॉकआउट स्टेज और फाइनल;
पहला मैच (सुपर-8): 21 फरवरी (न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान)
पहला सेमीफाइनल: 4 मार्च
दूसरा सेमीफाइनल: 5 मार्च (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
महामुकाबला (फाइनल): 8 मार्च

कौन अंदर, कौन बाहर?
इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। जहाँ बड़ी टीमों ने अपनी जगह पक्की की, वहीं ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, और नीदरलैंड जैसी 12 टीमें लीग स्टेज से ही बाहर हो गई हैं।

Share This Article