5 दिसंबर को होगा हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार, राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

रांची: हेमंत सोरेन की सरकार में कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया 5 दिसंबर को संपन्न होगी। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जिसके बाद रांची के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य समारोह हुआ था। इस समारोह में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल जैसे राष्ट्रीय नेता भी मौजूद थे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कैबिनेट विस्तार पर बनी रही अटकलों का हुआ अंत

हेमंत सोरेन के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सभी की नजरें कैबिनेट विस्तार पर थीं। मंत्रीमंडल के विस्तार की तारीख को लेकर विभिन्न तरह की अटकलें थीं, लेकिन अब इस पर अंतत: मुहर लग गई है। पांच दिसंबर को राजभवन में झामुमो, कांग्रेस और राजद से चुने गए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

मंत्री पद के लिए बढ़ी प्रतिस्पर्धा

कैबिनेट में शामिल होने के लिए कई विधायकों के नामों पर चर्चा हो रही है। रांची से लेकर दिल्ली तक, विधायक अपने-अपने पक्ष में लॉबिंग कर रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राजद के विधायकों के बीच मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए होड़ मची हुई है। 2024 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को भारी जीत मिली है, जिसमें झामुमो को 34, कांग्रेस को 16, राजद को 4 और भाकपा माले को 2 सीटों पर विजय प्राप्त हुई है।

Share This Article