नेशनल अवार्ड्स की खुशी में करण जौहर का पोस्ट, रानी मुखर्जी संग शेयर किया खास पल…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

फिल्म निर्माता करण जौहर नेशनल अवार्ड मिलने पर काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक्ट्रेस रानी के साथ खास पल की तस्वीरें शेयर की है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

फिल्म निर्माता करण जौहर के लिए 23 सितंबर काफी खास रहा। फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नेशनल अवार्ड मिला। इस दौरान वे काफी इमोशनल नजर आए। वहीं, अवार्ड सेरेमनी की पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। और साथ में कैप्शन देते हुए लिखा- “सर्वाधिक लोकप्रिय और मनोरंजन करने वाली फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड पाकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।” उन्होंने अपनी टीम, खास तौर पर धर्मा प्रोडक्शंस और अपूर्व मेहता को आभार व्यक्त किया। आगे लिखा कि वह रानी मुखर्जी और शाहरुख खान के साथ उसी साल राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर बहुत भावुक हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को मिले प्यार के लिए भी दर्शकों का धन्यवाद।

वहीं, उनके इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी है। एक्ट्रेस करीना ने कमेंट करते हुए लिखा- माय रॉकस्टार। इसके अलावा सोफी चौधरी, रिद्धिमा कपूर साहनी, महीप कपूर, नकुल मेहता और अनन्या पांडे सहित कई स्टार्स ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।

Share This Article