सिटी पोस्ट लाइव
टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फिल्म 3 इडियट्स के मशहूर प्रोफेसर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे इंडियन आर्मी में भी रह चुके है। फिल्म में उनका डायलॉग ‘कहना क्या चाहते हो’ काफी फेमस रहा और ये मीम आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग में रहते हैं।
दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हुए मशहूर मीम “अरे कहना क्या चाहते हो”(फिल्म 3 इडियट्स) से लोकप्रिय हुए प्रोफेसर अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। वहीं, उनके निधन का कारण पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट के अनुसार, वे किसी स्वास्थ्य संबंधी के कारण मुंबई के ठाणे स्थित हॉस्पिटल में एडमिट थे। आज उनका दाह-संस्कार किया जाएगा। उन्होंने 3 इडियट्स, रंगीला, इश्क, हम साथ-साथ हैं, लगे रहो मुन्ना भाई और दबंग 2 जैसी कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने अपने 44 साल के एक्टिंग करियर में लगभग 125 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है। इसमें 95 टीवी शोज, 26 प्ले और 45 ऐड भी शामिल है।
हालांकि, अच्युत पोतदार ने मध्य प्रदेश में बतौर प्रोफेसर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना में कैप्टन के रूप में देश की सेवा की। वहीं, कई सालों तक देश की सेवा करने के बाद वो 1967 में सेना से रिटायर हो गए। उसके बाद उन्होंने लगभग 25 सालों तक इंडियन ऑयल में एग्जीक्यूटिव के रूप में काम किया। एक्टर अच्युत पोतदार ने करियर की शुरुआत में अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, अर्ध सत्य जैसी फिल्मों में काम किया था। जिसके बाद वो तेजाब, राजू बन गया जेंटलमैन, चमत्कार, दामिनी, दिलवाले, गुंडाराज, रंगीला, इश्क, वास्तव, हम साथ-साथ हैं, रिश्ते, दिल है तुम्हारा, परिणीता, लगे रहो मुन्ना भाई, भूतनाथ, दबंग 2, आर राजकुमार जैसी फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके हैं।