39 साल बाद बदला इतिहास, वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में जड़ा शतक…

Ritu Raj

विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज़ 36 गेंदों में तूफानी शतक जड़ते हुए उन्होंने लिस्ट-A क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही वैभव ने पाकिस्तान के जहूर इलाही का 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम दर्ज है, जिन्होंने महज़ 29 गेंदों में सेंचुरी ठोककर इतिहास रचा था। इस सूची में दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 31 गेंदों में शतक लगाकर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। भारतीय बल्लेबाजों में लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे तेज शतक अनमोलप्रीत सिंह के नाम है। उन्होंने साल 2024 में पंजाब की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ा था। वहीं अब बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने उसी विरोधी टीम के खिलाफ 36 गेंदों में सेंचुरी लगाकर इस सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि, इस खास फेहरिस्त में यूसुफ पठान (40 गेंद, 2010), उर्विल पटेल (41 गेंद, 2023) और अभिषेक शर्मा (42 गेंद, 2021) जैसे नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से लिस्ट-A क्रिकेट में यादगार कीर्तिमान बनाए हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

घरेलू वनडे मुकाबलों को लिस्ट-A क्रिकेट की श्रेणी में रखा जाता है, जिसमें इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों स्तर के मैच शामिल होते हैं। भारत में खेले जाने वाले विजय हजारे ट्रॉफी के सभी मुकाबले देश के डोमेस्टिक वनडे क्रिकेट का हिस्सा माने जाते हैं, और इन्हें भी आधिकारिक तौर पर लिस्ट-A मैच का दर्जा प्राप्त है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
बिहार: वैभव सूर्यवंशी, साकिबुल गनी (कप्तान), आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), मंगल महरौर, पीयूष सिंह, आकाश राज, बिपिन सौरभ, सूरज कश्यप, हिमांशु तिवारी, साबिर खान, बादल कनौजिया
अरुणाचल प्रदेश: कामशा यांगफो (विकेटकीपर/कप्तान), सूर्यांश सिंह, तेची नेरी, तदाकमल्ला मोहित, नीलम ओबी, नबाम टेम्पोल, आदित्य वर्मा, धीरज एंटिन, तेची सानिया, मिबोम मोसु, तेची डोरिया

Share This Article