बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र अब पूरी तरह बेहतर हैं। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से बुधवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, धर्मेंद्र की तबीयत स्थिर है और अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा। इस बीच देओल परिवार ने फैंस और मीडिया से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अटकलें न लगाएं और इस दौरान अभिनेता और उनके परिवार की निजता का सम्मान करें। परिवार ने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद देते हुए धर्मेंद्र के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने वालों के प्रति आभार जताया है।
धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था और अब वे पूरी तरह बेहतर हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वे घर पर ही आराम करेंगे। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल और बॉबी देओल लगातार उनके साथ रहे। सलमान खान, शाहरुख खान, अमीषा पटेल और गोविंदा जैसे सितारे भी उनका हालचाल जानने पहुंचे। देओल फैमिली ने सभी फैन्स से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और धर्मेंद्र की निजता का सम्मान करें। परिवार ने फैंस के प्यार और दुआओं के लिए आभार जताते हुए कहा- “धर्मेंद्र जी आपसे बहुत प्यार करते हैं।”
दरअसल, इस तरह गांव के एक साधारण युवक से शुरू हुआ धर्मेन्द्र का सफर हिंदी सिनेमा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। उन्होंने अपने दमदार अभिनय, मजबूत व्यक्तित्व और सादगी भरे स्वभाव से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। रोमांस हो, एक्शन हो या भावनात्मक किरदार—हर रूप में धर्मेन्द्र ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। ‘शोले’, ‘चुपके-चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘बंधन’, ‘धरमवीर’ जैसी अनगिनत फिल्मों ने उन्हें “हीमैन ऑफ बॉलीवुड” का खिताब दिलाया। आज भी धर्मेन्द्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि मेहनत, जुनून और सच्चे दिल से सपने देखने वालों के लिए प्रेरणा हैं।