प्रगति यात्रा: सीएम नीतीश कुमार आज लखीसराय और शेखपुरा में करेंगे करोड़ों की सौगात

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव
पटना:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी प्रगति यात्रा के तहत लखीसराय और शेखपुरा जिलों का दौरा करेंगे। वे सुबह 10:00 बजे पटना से रवाना होंगे और विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इस यात्रा के दौरान करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। वे जीविका दीदियों से भी संवाद करेंगे और लाभार्थियों को चेक वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री विकास कार्यों की ग्राउंड रिपोर्ट लेंगे और अधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे। समीक्षा बैठक में वे जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे और समस्याओं का तत्काल समाधान करने का आदेश देंगे। दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार आज ही शाम को पटना वापस लौट जाएंगे। इस दौरे से लखीसराय और शेखपुरा के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

Share This Article