सिटी पोस्ट लाइव
ICC ने भारतीय महिला टीम की ओपनर प्रतीका रावल पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना ठोका है। और इंग्लैंड टीम को स्लो ओवर रेट गति के लिए 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड महिला टीम को पहले वनडे मुकाबले में 4 विकेट से हराया है। जिसमें मैच के हीरो दीप्ति शर्मा रही।
दरअसल, भारतीय ओपनर रावल पर साउथम्पटन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान ICC आचार संहिता के उल्लंघन के तहत जुर्माना लगाया गया है। उन्हें ICC के अनुच्छेद 2.12 का दोषी पाया गया है। बता दे यह नियम में खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या दर्शक के साथ अनुचित व्यवहार शामिल है। रावल ने दो अलग-अलग गलतियां की है,जिसके कारण जुर्माना लगाया गया है। पहला, 18वें ओवर में रन लेते समय उन्होंने गेंदबाज लॉरेन फाइलर के साथ अनावश्यक शारीरिक संपर्क किया। इसके बाद, अगले ओवर में आउट होने के बाद पवेलियन लौटते समय उन्होंने गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन के साथ भी ऐसा ही अनुचित संपर्क किया। वहीं, इंग्लैंड महिला टीम पर धीमी ओवर-रेट के लिए 5 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। इंग्लिश टीम निर्धारित समय से एक ओवर पीछे थी। ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर की कमी के लिए खिलाड़ियों पर 5 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगता है।
हालांकि, ICC कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार, लेवल-1 और लेवल-2 के उल्लंघन पर 1 से 2 डिमेरिट पॉइंट्स के साथ शून्य से 50 फीसदी मैच फीस लगती है। वहीं अगर लेवल-3 के उल्लंघन पाए जाने पर 6 टेस्ट और 12 वनडे का सस्पेंशन मिलता है। अगर कोई खिलाड़ी 24 महीने में चार या ज्यादा डिमेरिट पॉइंट जमा करता है, तो वे सस्पेंशन पॉइंट में बदल जाते हैं, जिसके बाद खिलाड़ी पर एक टेस्ट या दो वनडे या दो टी-20 मैचों का बैन लग सकता है। डिमेरिट पॉइंट 24 महीने तक रिकॉर्ड में रहते हैं, इसके बाद वे हटा दिए जाते हैं।