ग्लैमरस लुक से छाई IFS तमाली साहा, बॉलीवुड एक्ट्रेस को दी मात…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आप IFS अधिकारी तमाली साहा को देखकर ये नहीं पता लगाएंगे की वो एक्ट्रेस है या कोई सरकारी अधिकारी। उनकी तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होगा। अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आइए जानते हैं उनकी सफलता की कहानी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

देश की कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी को गिना जाता है। इस प्रतियोगी परीक्षा पास करने के लिए 3 फेज(प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू) पार करना होता है। हमारे देश के अधिकतर युवाओं का IAS, IPS, IFS जैसे पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सपना होता है। दरअसल, IFS अधिकारी तमाली साहा सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस से तुलना करते हैं। बता दें, तमाली साहा पश्चिम बंगाल के परगना जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अपने शहर से ही पूरी की है। वो बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। स्कूल की पढ़ाई खत्म होने के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए कोलकाता चली गईं। उन्होंने कोलकाता यूनिवर्सिटी से जूलॉजी में ग्रेजुएशन पूरी की है। कॉलेज के दौरान ही उनका रूझान सिविल सेवाओं की ओर हुआ और उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करना शुरू कर दी। ग्रेजुएशन करने के बाद ही उसने साल 2020 में यूपीएससी की भारतीय वन सेवा की परीक्षा दी। सौभाग्य से तमाली ने 23 वर्ष की आयु में ही अपने पहले प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। उन्हें इस परीक्षा में 94वीं रैंक हासिल हुई और वह आईएफएस अधिकारी बनीं। अभी उन्हें पश्चिम बंगाल की कैडर आवंटित किया गया।

हालांकि, आईएफएस तमाली साहा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 11 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उन्हें पेटिंग करने काभी काफी शौक है। वहीं, आज वो देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो अपने शौक को पूरा करने के साथ अपने सपनों को भी साकार करते है।

Share This Article