सिटी पोस्ट लाइव
वोटर अधिकार यात्रा का आज अंतिम दिन है। इसको लेकर पटना के ट्रैफिक रूट में आज काफी बदलाव किया गया है। वहीं, प्रशासन की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
दरअसल, पटना में राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा का आज अंतिम दिन है। इसको लेकर ट्रैफिक रूट में भी काफी बदलाव किया गया। प्रशासन ने इसके लिए पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। इसलिए आज पूरे दिन गांधी मैदान और इसके आस-पास के इलाकों में किसी प्रकार के ऑटो या ई रिक्शा का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं, ट्रैफिक रूट बदलने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है। गांधी मैदान और डाकबंगला चौराहा के पास पिछले एक घंटे से भारी जाम लगा है। गंगा पथ पर भी भीषण जाम लगी है। जिससे कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से गांधी मैदान और डाक बंगला चौराहा से आने जाने वाले यात्रियों के लिए कई रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। आदेश के अनुसार रामगुलाम चौक से जेपी गोलंबर की ओर कोई प्राइवेट गाड़ी, ऑटो, ई-रिक्शा नहीं आने दिया जाएगा।
पदयात्रा को लेकर बदला गांधी मैदान का ट्रैफिक रूट:
– गांधी मैदान के चारों तरफ ऑटो, ई-रिक्शा नहीं चलेंगे।
– स्टेशन से गांधी मैदान की ओर ऑटो-ई-रिक्शा बंद रहेंगे।
– कुर्जी की तरफ से आने वाली गाड़ियां एकता भवन से डाइवर्ट कर दी जाएंगी। गांधी मैदान की ओर नहीं जाएंगी।
– भट्टाचार्य चौराहा से गांधी मैदान की ओर आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
– रामगुलाम चौक से सभी प्रकार के वाहनों को भट्टाचार्य की ओर डायवर्ट रहेंगे। जेपी गोलंबर की ओर नहीं जाएंगे।
– छज्जुबाग से गांधी मैदान की ओर आने वाले वाहनों को डायवर्ट रहेगा। गांधी मैदान की ओर नहीं जाएंगे। पुलिस लाइन के रास्ते जा सकते हैं।
– मछुआ टोली की तरफ से गांधी मैदान आने वाले वाहनों को दिनकर गोलंबर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। गांधी मैदान नहीं आ सकेंगे।
– डाकबंगला पर वोटर अधिकार रैली के आने के समय भट्टाचार्या, स्वामीनंदन, स्टेशन गोलंबर और कोतवाली की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।