सिटी पोस्ट लाइव
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टेस्ट कप्तान गिल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, भारत अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE के खिलाफ खेलेगा।
दरअसल, अभी कुछ देर पहले ही टी-20 एशिया कप के लिए इंडियन क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने BCCI सचिव देवजीत सैकिया के साथ बैठक कर टीम की घोषणा की है। सूर्यकुमार यादव टीम की अगुवाई करेंगे, जबकि टेस्ट कप्तान शुभमन गिल उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, टीम में श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं मिली है। और युवा वाशिंगटन सुंदर और रियान पराग को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन सेलेक्टर ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा पर भरोसा जताया है। बता दें कि एशिया कप 2025 की शुरुआत अगले महीने 9 सितंबर से UAE में होने वाली है। भारत इस टूर्नामेंट का मेजबानी करने वाला है।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम:-
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।