आज क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी भिड़ंत, भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने जा रही है। लेकिन फैंस के उत्साह पर मौसम का साया मंडरा रहा है। शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस मैच में बारिश विलेन बन सकती है।

मौसम का मिजाज: क्या कहता है पूर्वानुमान?
बारिश की संभावना: लगभग 96%।
मैच पर असर: टॉस और मैच शुरू होने के ठीक पहले भारी बारिश की आशंका है। अनुमान है कि मैच के दौरान भी रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

क्या कहता है ICC का नियम?
अगर आप सोच रहे हैं कि मैच रद्द होने पर यह कल दोबारा खेला जाएगा, तो जवाब है नहीं। टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज और सुपर-8 मैचों के लिए ICC ने कोई ‘रिजर्व डे’ नहीं रखा है। यदि बारिश के कारण मैच धुल जाता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना होगा। ग्रुप A की अंक तालिका में बिना मैच खेले ही अंक बांट दिए जाएंगे।

सूर्यकुमार यादव का ‘सस्पेंस भरा’ जवाब;
मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से जब पाक खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक (हाथ मिलाने) को लेकर सवाल हुआ, तो उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में जवाब दिया- “अभी तो बस अच्छा खाइए और सो जाइए, बाकी सब कल देखेंगे। सारा सस्पेंस कल ही खत्म करते हैं। मेरे लिए हाथ मिलाने से ज्यादा मैच महत्वपूर्ण है, इसलिए सारा ध्यान खेल पर है। टॉस के वक्त क्या होगा, यह कल ही पता चलेगा।”