भारत की टेस्ट दीवार टूटी, पुजारा ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

भारत के टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। वहीं, अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जून 2023 में खेला था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भारत की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। 37 साल के पुजारा ने टीम इंडिया के लिए 103 टेस्ट और 5 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। पुजारा ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए लिखा- ‘भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर बेस्ट देने की कोशिश करना, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। लेकिन जैसा कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होता है। मैं दिल से आभारी हूं और सभी प्रारूपों से क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है।’ आगे लिखा- ‘जब मैंने क्रिकेट का सफर शुरू किया था, तब ये सोचा भी नहीं था कि यह खेल मुझे इतना कुछ देगा। अनमोल मौके, अनुभव, जीवन का उद्देश्य, प्यार और सबसे बढ़कर अपने राज्य और इस महान देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव। भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और मैदान पर हर बार पूरी ताकत लगाना, इसे शब्दों में व्यक्त करना असंभव है। लेकिन जैसा कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होता है। पूरे आभार के साथ मैं भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं। इसके अलावा उन्होंने टीममेट्स, सपोर्ट स्टाफ, नेट बॉलर्स, एनालिस्ट, लॉजिस्टिक टीम, अंपायर, ग्राउंड स्टाफ, स्कोरर, मीडिया पर्सनल और उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जो पर्दे के पीछे मेहनत करते हैं और खिलाड़ियों को मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करते हैं। साथ हीं अपने स्पॉन्सर्स, पार्टनर्स और मैनेजमेंट टीम का आभार व्यक्त किया कि जिन्होंने सालों तक उन पर भरोसा किया और उनके ऑफ-फील्ड कामों का भी ध्यान रखा।

हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में पुजारा का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। उन्होंने 103 मैच की 176 पारियों में 43.60 की औसत से 7,195 रन बनाए। इसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 206 रन नॉटआउट रहा है। इसी के साथ 5 वनडे में महज 10.20 की औसत से कुल 51 रन बनाए हैं। सबसे दिलतस्प बात यह है कि पुजारा ने भारत की तरफ से एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

Share This Article