बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे बिहार के ये 17 दल, हो गई बड़ी कारवाई

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
भारत निर्वाचन आयोग ने 334 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटा दी है। इनमें 17 ऐसे दल भी शामिल हैं जो अब बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। आयोग का यह कदम जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के तहत उठाया गया है। इस नियम के अनुसार दलों को पंजीकरण के समय नाम, पता और पदाधिकारियों की जानकारी देना अनिवार्य है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने इन दलों को हटाने का मुख्य कारण उनकी छह साल की निष्क्रियता और गैर-मौजूद पते बताया है.बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 17 दलों का पंजीकरण रद्द होने से छोटे और क्षेत्रीय दलों के लिए चुनौतियां बढ़ेंगी। ये दल अक्सर गठबंधन में बड़ी पार्टियों को प्रभावित करते थे। जानकारों का मानना है कि इससे वास्तविक दलों को अवसर मिलेगा, लेकिन कुछ का कहना है कि यह छोटे दलों की आवाज दबा सकता है। हालांकि, प्रभावित दलों के पास एक मौका है कि वे 30 दिनों में अपील कर सकते हैं।

नियमों के मुताबिक, कोई दल अगर लगातार छह साल तक चुनाव नहीं लड़ता तो उसका पंजीकरण रद्द हो सकता है। जून 2025 में ECI ने 345 RUPPs की जांच शुरू की थी। इनमें से 334 दलों ने न तो चुनाव लड़ा और न ही अपने पते अपडेट किए। बिहार में चुनाव आयोग की जांच के दौरान भारतीय बैकवार्ड पार्टी, क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी और देसी किसान पार्टी जैसी 17 दलों के कार्यालय या तो फर्जी या फिर गायब पाए गए। बिहार से संबंधित जिन 17 राजनीतिक पार्टियों पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है इनमें पटना का भारतीय बैकवार्ड पार्टी, भारतीय सुराज दल, भारतीय युवा पार्टी (डेमोक्रेटिक), बक्सर की भारतीय जनतंत्र सनातन दल, सारण की बिहार जनता पार्टी, गया की देसी किसान पार्टी, भभुआ (कैमूर) की गांधी प्रकाश पार्टी, बक्सर की हिमाद्री जनरक्षक समाजवादी विकास पार्टी (जनसेवक), पटना की क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी, क्रांतिकारी विकास दल, लोक आवाज दल, लोकतांत्रिक समता दल, भगवानपुर (वैशाली) की नेशनल जनता पार्टी (इंडियन), पटना की राष्ट्रवादी जन कांग्रेस, राष्ट्रीय सर्वोदय पार्टी, सर्वजन कल्याण लोकतांत्रिक पार्टी और जमुई की व्यावसायी किसान अल्पसंख्यक मोर्चा शामिल हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) का कहना है कि यह कार्रवाई चुनावी प्रणाली को स्वच्छ और पारदर्शी बनाने की नीति का हिस्सा है। निष्क्रिय दल कर छूट, मुफ्त मतदाता सूची और चुनाव चिह्न जैसे लाभ उठाते थे जो धन शोधन और कर चोरी का कारण बन सकते हैं। चुनाव आयोग ने इन दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए और सुनवाई का मौका दिया, लेकिन 334 दल जवाब देने में विफल रहे। अब ये दल जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 29B, 29C और आयकर अधिनियम, 1961 के लाभों से वंचित होंगे.बहरहाल, जानकार बताते हैं कि में मतदाता सूची की शुद्धता और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता को बढ़ाएगा। ECI ने हाल ही में बिहार में 65 लाख से अधिक मतदाताओं को सूची से हटाया जो मृत, डुप्लिकेट या अनट्रेसबल थे। निष्क्रिय दलों को हटाने से फर्जी उम्मीदवारों और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा जिससे स्वच्छ चुनाव का रास्ता खुलेगा।

Share This Article