JDU ने पोस्टर के जरिये BJP को दे दिया जबाब,’25 से 30 फिर से नीतीश’.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के नेत्रित्व को लेकर जेडीयू ने अपना स्टैंड साफ़ कर दिया है.जेडीयू के दफ्तर के बाहर लगे अपने ऑफिशल पोस्टर  के जरिये जेडीयू ने बीजेपी को ये साफ़ संदेश दे दिया है कि नीतीश कुमार ही एनडीए का नेत्रित्व करेगें और वहीं अगले सीएम होगें.’25 से 30 फिर से नीतीश’ का नारा वाला पोस्टर जेडीयू प्रदेश कार्यालय का बाहर लगाया गया है. इस पोस्टर में जहां अगले पांच वर्षों के लिए नीतीश कुमार के बिहार के सीएम बताया गया है. पोस्टर ऐसे में समय में लगाया गया है जब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले सप्ताह ही भाजपा नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार के अगले सीएम के रूप में पेश किया था. उनके इस बयान से मचे बवाल के बीच जदयू ने  ’25 से 30 फिर से नीतीश’ वाला पोस्टर लगा दिया है. 

जेडीयू  ऑफिस के बाहर न सिर्फ  ’25 से 30 फिर से नीतीश’ का पोस्टर लगाया गया है बल्कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए सभी वर्गों के काम को भी गिनाया गया है. एक अन्य पोस्टर में ‘रोजगार का मतलब नीतीश सरकार’ लिखा गया है. वहीं ‘बहन बेटियों के सपने साकार धन्यवाद नीतीश सरकार’,  ‘सुशासन की रफ्तार बिहार में बाहर’ और ‘पूरा बिहार हमारा परिवार’ लिखा होर्डिंग्स भी लगाया गया है. इतना ही नहीं  होर्डिंग्स पर सिर्फ नीतीश कुमार की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहा है कि इस बार बिहार का चुनाव सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. उनके इस बयान के बाद बिहार भाजपा के नेताओं ने डैमेज कंट्रोल करते हुए इसे गलत तरीके से पेश करने की बातें कहीं. लेकिन राजनीति में कोई भी बयान यूं ही नहीं दिया जाता बल्कि उसके हिसाब से कई बार माहौल को टटोला जाता है. माना जा रहा है कि सीएम सैनी ने धीरे से इस बात को आगे बढ़ाया है ताकि माहौल को भांपा जा सके.

ऐसे में नीतीश कुमार को अभी से वर्ष 2025 से 2030 तक के लिए बिहार के सीएम के रूप में पेश कर जेडीयू ने बीजेपी को जबाब दे दिया है. एक दिन पहले ही नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी कहा था अमित अंकल (गृह मंत्री अमित शाह) ने नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगाई है. इसलिए नीतीश कुमार की जगह किसी अन्य के सीएम बनने की कोई चर्चा का कुछ मतलब नहीं है. 

Share This Article