धोनी पर इरफान पठान का खुलासा, वनडे सीरीज से बाहर करने की बताई कहानी…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ड्रॉप करने पर अपनी आपबीती सुनाई है। आइए जानते है सीरीज की इनसाइड स्टोरी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, एक इंटरव्यू में भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। इनको साल 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में ड्रॉपआउट कर दिया गया। उन्होंने इसके लिए धोनी को बहुत बड़ा जिम्मेदार ठहराया है। इरफान ने इस पर बात करते हुए कहा- 2009 की बात है। तब हम न्यूजीलैंड में थे। इससे पहले मैंने और भाई (युसूफ पठान) ने श्रीलंका में मैच जिताए थे। हमने जिस स्थिति में मैच जिताया था, अगर हमारी जगह कोई और होता तो एक साल तक ड्रॉप नहीं होता। श्रीलंका के खिलाफ उस मैच में हमको 60 रन चाहिए थे, और केवल 27-28 गेंद थी। हमने वहां से टीम को मैच जिताया। सीरीज के बाद टीम के कोच गैरी कस्टर्न से प्लेइंग 11 में शामिल नहीं करने का कारण पूछा था। इसके बारे में बात करते हुए कहा- न्यूजीलैंड में पहले मैच में बाहर बैठा था, दूसरे मैच में बाहर, तीसरे मैच में बाहर, चौथा मैच बारिश के कारण ड्रॉ रहा। आखिरी मैच में भी मैं नहीं था। फिर मैंने गैरी साहब से पूछा कि मुझे क्यों ड्रॉप किया गया है। अगर कुछ सुधार करना है तो बताएं। लेकिन मैं ड्रॉप होने का कारण जानना चाहता हूं। इस पर कोच ने जवाब देते हुए कहा कि पहला कारण महेंद्र सिंह धोनी है और सातवें स्थान पर बैटिंग ऑलराउंडर देख रहे थे, लेकिन मैं बॉलिंग ऑलराउंडर थे।

हालांकि, इरफान खान ने 19 साल के उम्र में ही अपना अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। आखिरकार उस सीरीज के बाद इरफान केवल और 3 साल इंटरनेशनल मैच खेल सके। उन्होंने करियर का आखिरी मैच 2012 के टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले थे।

Share This Article