JDU सांसद ने बात दी निशांत की सीट बताई, कहा- मैं जिता दूंगा चुनाव.

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार  में राजनीतिक हलचल तेज है. मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे को चुनाव में भाग्य आजमाने के लिए आमंत्रण दे दिया है. नालंदा से जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार का बयान चर्चा में आ गया है. मंगलवार को कौशलेंद्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राजनीति में हाथ आजमाना चाहिए. इतना ही नहीं, सासंद ने निशांत के लिए सीट भी बता दी.

कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि नालंदा के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से निशांत को चुनाव लड़ना चाहिए.  यहां के लोगों की यह मांग है कि निशांत चुनाव लड़ें. कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि निशांत के लिए यह हमारा व्यक्तिगत विचार है. उन्होंने कहा कि निशांत अच्छे व्यक्ति हैं.   हम चाहते हैं कि नीतीश के पुत्र चुनाव मैदान पर उतरें. अगर वह राजनीति में आते हैं, तो मेरे साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं को अच्छा लगेगा. कौशलेंद्र ने कहा कि निशांत आगे जदयू को भी संभाल सकते हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि निशांत में अलग यह है कि वह सभी का आदर करते हैं. नालंदा में उनके नाम को लेकर चर्चा भी काफी है. निशांत चुनाव लड़ना तय कर लें, तो जिताना हमारा काम है. अभी इस्लामपुर विधानसभा सीट राजद के पास है.  राकेश कुमार रौशन इस्लामपुर से लालू की पार्टी के विधायक हैं. कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि निशांत अच्छे व्यक्ति हैं.  हम चाहते हैं कि नीतीश के पुत्र चुनाव मैदान पर उतरें.  अगर वह राजनीति में आते हैं, तो मेरे साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं को अच्छा लगेगा. कौशलेंद्र ने कहा कि निशांत आगे जदयू को भी संभाल सकते हैं.

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि निशांत में अलग यह है कि वह सभी का आदर करते हैं.  नालंदा में उनके नाम को लेकर चर्चा भी काफी है. निशांत चुनाव लड़ना तय कर लें, तो जिताना हमारा काम है.  बता दें कि अभी इस्लामपुर विधानसभा सीट राजद के पास है.  राकेश कुमार रौशन इस्लामपुर से लालू की पार्टी के विधायक हैं.  

Share This Article