सिटी पोस्ट लाइव : दिल्ली के चुनाव में अपना बेड़ा गर्क करनेवाले महागठबंधन को आम आदमी पार्टी (आप) ने बिहार में सबक सिखाने का फैसला लिया है.आम आदमी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरेगी. पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी.आप के नेताओं का कहना है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है. आम आदमी पार्टी उसे नया विकल्प देने जा रही है.
दिल्ली और पंजाब में सरकार चला चुकी आम आदमी पार्टी अब बिहार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है.पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और जनता से सीधे संवाद कर विकास की नई सोच लेकर सामने आएगी.पार्टी का कहना है कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार मुक्त शासन जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी. इस घोषणा के बाद बिहार की राजनीति में नई हलचल मच गई है.महागठबंधन के घटक दलों की चिंता बढ़ गई है.