गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी की भविष्य की रणनीतियों का खुलासा किया। उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। राठौड़ ने स्पष्ट किया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप काम की व्यस्तता के कारण अनुपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की कि 1 फरवरी को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजबूती और अनुशासन पर विशेष चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि JJD ‘ब्लेम गेम’ के बजाय सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखती है। आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी बिहार के स्थानीय निकाय उपचुनाव, 9 प्रमंडलों के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी अपनी पूरी ताकत झोंकेगी। बंगाल में पार्टी का मुख्य फोकस बिहारी बहुल सीटों पर रहेगा।