कमल हासन ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन के अवसर पर दिग्गज अभिनेता और मक्कल नीधि मय्यम (MNM) पार्टी के अध्यक्ष कमल हासन ने उन्हें खास अंदाज़ में बधाई दी है। उन्होंने राहुल को “मित्र” कहकर संबोधित करते हुए उनकी करुणामयी और साहसी नेतृत्व शैली की सराहना की।

सोशल मीडिया पर जताया स्नेह
कमल हासन ने 19 जून को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मेरे मित्र @RahulGandhi को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप एकता, करुणा और साहस के मार्ग पर उसी शांत संकल्प और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ते रहें, जो आपकी पहचान बन चुकी है।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भारत जोड़ो यात्रा में निभाई थी सहभागिता
यह पहली बार नहीं है जब कमल हासन और राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से एक मंच पर नजर आए हों। इससे पहले कमल हासन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में दिल्ली में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता के संदेश का समर्थन किया था। उनके इस कदम को राजनीतिक विश्लेषकों ने एकता और विपक्षी समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण बताया था।

Share This Article