सिटी पोस्ट लाइव
एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई, जिससे फैंस काफी घबरा गए हैं। लोकल ट्रेन से कूदने के कारण वो घायल हो गई है। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा शर्मा ट्रेन से जल्दी में उतरने के कारण घायल हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘कल चर्चगेट में एक शूटिंग के लिए जाते समय मैंने साड़ी पहनकर ट्रेन पकड़ने का फैसला किया। जैसे ही मैं ट्रेन में चढ़ी, ट्रेन की स्पीड बढ़ने लगी और मैंने देखा कि मेरा दोस्त ट्रेन में नहीं चढ़ सका है। डर की वजह से मैं ट्रेन से कूद गई। बदकिस्मती से मैं पीठ के बल गिर गई, जिससे मेरा सिर जमीन पर टकरा गया। मुझे पीठ में चोट लग गई है, मेरा सिर सूज गया है और मेरी बॉडी पर चोट के निशान हैं।’ आगे कहा कि ‘डॉक्टर ने एमआरआई कराने की सलाह दी है, जिससे पता चल सके कि सिर की चोट गंभीर तो नहीं है। मैं एक दिन तक डाक्टर्स की देख-रेख में रहूंगी। मुझे कल से बहुत दर्द हो रहा है, लेकिन मैं मजबूत बनी हुई हूं। कृपया मेरे जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कीजिए। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’
हालांकि, करिश्मा शर्मा की वर्कफ्रंट की बात करें तो वे ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’, ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘उजड़ा चमन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साथ ही वे कई वेब सीरीज में एक्टिंग भी कर चुकी है।