सिटी पोस्ट लाइव
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उनके घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है।
मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। कैटरीना और विक्की जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस ने यह खुशखबरी दी है। उन्होंने अपने पति विक्की कौशल के साथ बेबी बंप की एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन देते हुए लिखा- ‘हम अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं। हमारा दिल खुशी और कृतज्ञता से भरा हुआ है।’

गौरतलब है कि उनकी इस ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद तमाम सितारें उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी लगाया है। वहीं जान्हवी कपूर ने कमेंट सेक्शन में बधाई, बधाई, बधाई लिखते हुए लाल दिल मेंशन किया है। हुमा कुरैशी ने कहा, ‘वाह शुभकामनाएं।’ इसके अलावा, कई हस्तियों से लेकर उनके फैंस तक ने बधाई दी हैं।