पटना पहुंच रहे कृष्णा अल्लावरु और अलका लांबा, संगठन में हो सकते बड़े बदलाव

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार कांग्रेस को नया नेतृत्व मिलते ही संगठन में हलचल तेज हो गई है। नए प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु आज पहली बार पटना आ रहे हैं, जिनका भव्य स्वागत पटना एयरपोर्ट पर किया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में उनका अभिनंदन होगा। कृष्णा अल्लावरु के साथ कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष अलका लांबा भी पटना आ रही हैं। वे बिहार में महिला संगठन को मजबूत करने के लिए अगले पांच दिनों तक लगातार बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और महिला कांग्रेस को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण बैठकें करेंगी। 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बिहार कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी, संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नई रणनीति पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जो कांग्रेस की चुनावी स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

वहीं कांग्रेस के नए नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद जागी है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि कृष्णा अल्लावरु के नेतृत्व में बिहार कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी और आगामी चुनाव में पार्टी को फायदा होगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि बिहार में कांग्रेस की यह नई टीम संगठन को किस हद तक मजबूत कर पाती है और चुनावी मुकाबले में पार्टी को कितनी मजबूती मिलती है!

Share This Article