कृतिका सेंगर का इमोशनल पोस्ट वायरल, पंकज धीर को याद कर नम हुईं आंखें…

Ritu Raj

महाभारत फेम कर्ण यानी पंकज धीर के निधन को एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन उनका परिवार अब भी गहरे सदमे में है। दिवाली के मौके पर उनकी बहू कृतिका सेंगर ने ससुर को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

दरअसल, पोस्ट करते हुए लिखा- जब आप किसी ऐसे को खो देते हो, जिससे आप प्यार करते हैं, तब ही आपको एहसास होता है कि त्योहार कितने भारी महसूस हो सकते हैं। अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्टूबर को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। मुंबई में हुए उनके अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पंकज धीर ने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने सोल्जर, बाजीगर, अंदाज और टारजन जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई। हालांकि उन्हें असली शोहरत बी.आर. चोपड़ा के पॉपुलर टीवी शो महाभारत में ‘कर्ण’ के किरदार से मिली, जिसे आज भी दर्शक नहीं भूल पाए हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पंकज धीर का परिवार भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। उनकी बहू कृतिका सेंगर टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की, झांसी की रानी, क्या दिल में है और छोटी सरदारनी जैसे लोकप्रिय शोज़ में काम किया है। वहीं, उनके बेटे निकितन धीर भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और चेन्नई एक्सप्रेस, जोधा अकबर, शेरशाह और सूर्यवंशी जैसी हिट फिल्मों में अहम किरदार निभा चुके हैं। पंकज धीर का जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके साथ काम कर चुके कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Share This Article