बिहार की सियासत में लालू प्रसाद ने एक बार फिर चौंकाने वाला दांव चला है। राजद अध्यक्ष ने परसा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती डॉ. करिश्मा राय और छपरा से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा यादव को टिकट देकर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।
बिहार चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर सियासी शतरंज की चाल चल दी है। राजद अध्यक्ष ने परसा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती डॉ. करिश्मा राय और छपरा से भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा यादव को टिकट देकर राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। बता दें, करिश्मा पेशे से डेंटिस्ट हैं और तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन भी हैं, जिससे लालू ने एक बार फिर से फैमिली कार्ड चला है। वहीं, बुधवार शाम दिल्ली से लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष और प्रभारी ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस ने यहां से शिव प्रकाश गरीब दास को उम्मीदवार बनाया, जबकि CPIपहले ही अवधेश कुमार को मैदान में उतार चुकी है।
हालांकि, राजनीतिक हलचल लोजपा में भी दिखाई दी। पूर्व सांसद सूरजभान सिंहने बुधवार को पशुपति पारस की पार्टी से इस्तीफा देकर देर रात तेजस्वी यादव से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, उनकी पत्नी वीणा देवी को मोकामा सीट से राजद उम्मीदवार बनाया जा सकता है, जहां जदयू ने बाहुबली अनंत सिंह को टिकट दिया है। इस बीच, दानापुर से रीतलाल यादव भी राजद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे। दरअसल, नामांकन के लिए वे आज भागलपुर जेल से बाहर आने वाले है।