भोजपुर आरा में ट्रक चालक को मुंह में मारी गई गोली, हालत गंभीर

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
भोजपुर, बिहार:
आरा जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में बुधवार की अहले सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने एक 22 वर्षीय ट्रक चालक अमरेंद्र सिंह को गोली मार दी। यह वारदात उस वक्त हुई जब अमरेंद्र बालू लोड कर लौट रहा था। हमलावरों ने उसे सीधे मुंह में गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर स्थिति में उसे आरा के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का विवरण

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जख्मी अमरेंद्र सिंह, जगजीवनपुरा गांव (इमादपुर थाना क्षेत्र) का निवासी है और पेशे से ट्रक चालक है। वह अक्सर धोकरहां बालू घाट से बालू लोड कर विभिन्न स्थानों पर पहुंचाता है। घटना के दिन भी वह बालू गिराकर चरपोखरी से लौट रहा था, तभी कोयल गांव के पास उसे गोली मार दी गई। घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। वहीं अमरेंद्र के ससुर रंजीत सिंह ने बताया कि गोली लगने के बाद उसके साथियों ने फौरन सूचना दी और उसे फतेहपुर होते हुए अस्पताल लाया गया।

इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह के अनुसार, गोली मुंह के अंदर से होकर गर्दन में फंस गई थी, जिससे मुंह का अंदरूनी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल ली गई है, खून के बहाव को भी नियंत्रित कर लिया गया है। मरीज की हालत अब स्थिर बताई जा रही है लेकिन उसे निगरानी में रखा गया है।

पुलिस को शुरुआती जांच में पूर्व की रंजिश की आशंका है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किसने और क्यों किया। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है, साथ ही आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Share This Article