लालू ने देखा लौंडा डांस, video सोशल मीडिया में viral.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : लालू यादव एकबार फिर से अपने पुराने अंदाज में दिखाई देने लगे हैं.बुधवार को लालू यादव अपने  बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और समर्थकों के साथ लौंडा डांस का आनंद लेते नजर आये. 19 सितंबर को राबड़ी आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लालू यादव के साथ-साथ उनके मित्र और वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी सहित कई नेता लौंडा डांस देखते नजर आए.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू लगातार पटना में हैं. उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ है. पटना में रहते हुए वो फिर से अपने पुराने अंदाज में दिख रहे हैं.कुछ दिन पहले वो पटना के एक रेस्टोरेंट में राजस्थानी थाली का आनंद लेते दिखे थे. कई बार लालू मरीन ड्राइव पर देखे गए. लालू पटना और उससे बाहर कई मंदिरों में जाकर माथा टेक रहे हैं.सोशल मीडिया पर लालू यादव का लौंडा नाच का वीडियो वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि राजद सुप्रीमो अपने लौंडा नाच और कुर्ताफाड़ holi के लिए देश भर में जाने जाते हैं.लालू अपने मुख्यमंत्री काल में अक्सर इसका आयोजन करते रहते . अब स्वस्थ होने के बाद लालू प्रसाद पुराने अंदाज में दिख रहे हैं.

Share This Article