सिटी पोस्ट लाइव
पठानकोट से श्रीनगर के रास्ते में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवान सुजीत कुमार का पार्थिव शरीर आज उनके गृहनगर बेगूसराय (बिहार) पहुंचा। मूलरूप से चकिया थाना क्षेत्र के अमरपुर वार्ड नंबर 5 के निवासी सुजीत कुमार की शहादत की खबर से पूरा गांव पूरा गांव गम में डूबा है, लेकिन गर्व से भी भर उठा है।
जैसे ही मोकामा के औंटा ज़ीरो माइल पर उनका शव पहुंचा, “भारत माता की जय” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। आंसुओं के बीच लोगों ने वीर सपूत का स्वागत किया — उनके पार्थिव शरीर को रिसीव करने पहुंचे कई प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामीण और परिजन भावविह्वल हो उठे।
स्थानीय लोगों ने कहा, “सुजीत की शहादत ने जहां हमें गमगीन किया है, वहीं ये गर्व की बात है कि हमारे गांव के बेटे ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।”
सुजीत कुमार का अंतिम संस्कार बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।