सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में दरोगा और पुलिस भर्ती को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहा है। तिरंगे लगे डंडे से पुलिस अभ्यर्थियों पर लाठी बरसा रही है, जिसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, इस मामले को राजद ने तिरंगे का अपमान बताया है।
सोमवार को बिहार में दरोगा और पुलिस भर्ती के साथ अन्य मांगों को लेकर अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्र पर जमकर लाठियां बरसाई है। प्रदर्शन में कई अभ्यर्थी हाथों में तिरंगा लिए थे। और पुलिस ने उनके हाथ से डंडा छीनते हुए पीटना शुरू कर दिया। दरअसल, पटना कॉलेज से हाथों में तिरंगा लिए अभ्यर्थी सुबह 11 बजे सीएम हाउस का घेराव करने के लिए निकले थे। उसके बाद जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए कैंडिडेट्स डाकबंगला चौराहे पहुंचे। हालांकि, इस दौरान कई कैंडिडेट्स चोटिल भी हो गए। लगभग 4 घंटे के हंगामे के बाद पुलिस ने डाकबंगला चौराहा खाली कराया। हालांकि, तिरंगे लगे डंडे से कैंडिडेट्स की पिटाई को लेकर राजद ने सरकार और पुलिस पर निशाना साधा है।
इन 4 मांगों को लेकर प्रदर्शन:
– दरोगा भर्ती चुनाव से पहले निकाली जाए
– पुलिस भर्ती में आंसर की, कट ऑफ, बुकलेट, कार्बन कॉपी जारी करें
– बीपीएसएससी, सीएसबीसी अपना कैलेंडर जारी करें
– दरोगा और सिपाही भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाई जाए।