सम्राट चौधरी ने संभाली कुर्सी, पर नीतीश कुमार के ऑफिस में घुसकर ये क्या करने लगे? देखकर सब हैरान!..

Ritu Raj

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका और दरबार में हाजिरी लगाई। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने उनका सिरोपा देकर स्वागत किया।

दरअसल, इस दौरान उन्हें पटना सिटी स्थित गुरुद्वारे के इतिहास और गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। मुख्यमंत्री लगभग 20 मिनट वहां रुके, जिसके बाद वे आगे रवाना हो गए। उनके साथ बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल भी मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने मुख्य सचिवालय में भी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। खास तौर पर नगर विकास विभाग के कामकाज का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय का निरीक्षण करते हुए यह भी देखा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किस तरह से कार्य करते थे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वहीं, आरजेडी नेता रोहिणी आचार्या ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आरोप लगाते हुए उनकी पृष्ठभूमि और योग्यता को लेकर विवादित टिप्पणी की। उधर, बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही शराबबंदी खत्म करने की मांग भी उठने लगी है। RLM विधायक माधव आनंद ने कहा कि शराबबंदी से राज्य को राजस्व का नुकसान हो रहा है और इसकी समीक्षा की जानी चाहिए।

Share This Article