लेफ़्ट के सबसे बड़े नेता बेबी ने भी तेजस्वी को किया निराश, दिया कांग्रेस का साथ!

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना :
लेफ़्ट के सबसे बड़े नेता और सीपीआईएम के नए महासचिव मरियम अलेक्जेंडर बेबी के बिहार पहुंचने से यह साफ़ हो गया है कि लेफ़्ट पार्टियां बिहार चुनाव को लेकर इस बार कितनी गंभीर हैं। माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या ने तो एक तरह से बिहार में ही अपना ठिकाना बना लिया है और सूत्रों की मानें, तो वे अभी से लेकर बिहार चुनाव तक अपना पूरा समय बिहार को देंगे। अब सीपीआईएम के नए महासचिव मरियम अलेक्जेंडर बेबी जब पटना एयरपोर्ट पहुंचे, तो पत्रकारों ने सवालों की बौछार कर दी, लेकिन मरियम अलेक्जेंडर बेबी ने कांग्रेस के स्टैंड पर ही हामी भरी और तेजस्वी को सीएम कैंडिडेट के मुद्दे पर लेफ़्ट के सबसे बड़े नेता का साथ नहीं मिल सका। बेबी ने कहा कि बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए महागठबंधन को बिहार में मज़बूत करना है। हालांकि जैसे ही उनसे राजद के युवराज तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री कैंडिडेट होने पर सवाल किया गया, उन्होंने कहा कि वह सब बाद में। भारत के सबसे बड़े वामपंथी नेता मरियम अलेक्जेंडर बेबी के स्टैंड, सीपीआईएमएल माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या के स्टैंड से बिलकुल साफ़ है कि लेफ़्ट पार्टियों का स्टैंड बिहार में कांग्रेस के इस स्टैंड से मेल खाता है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह बाद में देखेंगे। ऐसा नहीं है कि यह स्ट्रैटजी बेवजह है। इसके पीछे यह रणनीति है कि अगर तेजस्वी यादव का नाम सीएम कैंडिडेट के तौर पर आगे किया जाता है, यादव और मुस्लिम को छोड़कर दूसरी जातियां महागठबंधन से दूरी बना सकती है, लेकिन राजद का स्टैंड बिलुकल अलग है। राजद चाहता है कि जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट घोषित करा लिया जाए।

Share This Article