सिटी पोस्ट लाइव : लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव महुआ से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं क्या ? क्या तेजप्रताप yadav ने अपनी पार्टी बना ली है?ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि आज अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र महुआ पहुंचे. उन्होंने महुआ मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को देखा. सबसे खास बात यह है कि आरजेडी और लालू परिवार से निष्कासित किये जाने का बाद पहली बार तेज प्रताप यादव ने आरजेडी के झंडे का इस्तेमाल नहीं किया. उनकी गाड़ी पर टीम तेज प्रताप यादव का झंडा लगा हुआ था.तेजप्रताप यादव ने अपनी गाडी से आरजेडी का झंडा उतारकर अपनी पार्टी का झंडा लगा लिया है.
इस बारे में जब तेज प्रताप से सवाल पूछा गया तो वह नाराज भी हो गए. हालांकि, मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जनता जहां से कहेगी वहां से चुनाव लड़ूंगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महुआ के लिए जो भी वादा मैंने किया था उसे पूरा किया हूं.जाहिर है तेजप्रताप महुआ से विधान सभा चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं.पार्टी से तो टिकेट मिलना नहीं है इसलिए वो अपनी पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं.सूत्रों के अनुसार वो अकेले तो चुनाव लड़ेगे नहीं, अपने लोगों को भी चुनाव लड़वायेंगे.ऐसे में आरजेडी के उम्मीदवारों की मुश्किल बढ़ कसती .पिछले विधान सभा चुनाव वो सुरेन्द्र यादव को हरवा चुके हैं.