जेब ढीली, सफर लंबा… दिल्ली मेट्रो का नया किराया बना झटका…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

DMRC ने आज सोमवार को दिल्लीवासियों को तगड़ा झटका दिया है। इसने मेट्रो के किराये में बढ़ोतरी की है। और इसके वजह का खुलासा भी किया है। वहीं, अब इसे लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर सरकार की निंदा की है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, DMRC(दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन) ने आज सोमवार को 8 साल बाद मेट्रो का किराया बढ़ाया है। इसके कारण आम आदमी की जेब पर भारी असर पड़ा है। वहीं, यात्रा की दूरी के आधार पर यह बढ़ोतरी की गई है। इस मामले को लेकर दिल्ली प्रदेश संयोजक और आम आदमी पार्टी(आप) नेता सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर तंज कसा है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इस मामले को लेकर अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘चुनाव से पहले संकल्प पत्र में भाजपा का वादा था- छात्रों के लिए मेट्रो फ्री करेंगे। अब चुनाव के बाद मेट्रो के किराए में 10% बढ़ोतरी की गई है। भाजपा ने झूठ, धोखाधड़ी और वोट चोरी कर के सरकार तो बना ली मगर कोई ऐसा वर्ग नहीं है जिसको परेशान ना किया हो।’

गौरतलब है कि किराए बढ़ाने को लेकर DMRC ने कहा कि कोरोना काल के दौरान यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई, जिससे कॉर्पोरेशन की आय प्रभावित हुई। इसके साथ ही जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) से लिए गए 26,760 करोड़ रुपये के लोन की अदायगी भी DMRC के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसके अलावा कई वित्तीय और परिचालन चुनौतियों का भी हवाला दिया है। हालांकि, दिल्ली मेट्रो किराए की यह बढ़ोतरी एक रुपये से चार रुपये के बीच है।
नए स्लैब्स इस प्रकार हैं:-
0-2 किमी: 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये
2-5 किमी: 20 रुपये से बढ़कर 21 रुपये
5-12 किमी: 30 रुपये से बढ़कर 32 रुपये
12-21 किमी: 40 रुपये से बढ़कर 43 रुपये
21-32 किमी: 50 रुपये से बढ़कर 54 रुपये
32 किमी से अधिक: 60 रुपये से बढ़कर 64 रुपये

Share This Article