बीजेपी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर, अलीनगर से विधानसभा चुनाव की तैयारी…

Ritu Raj

लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने राजनीति की दुनिया में कदम रखा है। पटना के होटल चाणक्य स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित मिलन समारोह में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया।

लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्य बन गई हैं। पटना के होटल चाणक्य स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित मिलन समारोह में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस और मिथिला क्षेत्र में लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए बीजेपी उन्हें अपने आगामी प्रचार अभियान का चेहरा भी बना सकती है। हालांकि, कुछ दिन पहले ही उनकी तस्वीर बीजेपी चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ वायरल हुई थी, जिसके बाद उनके पार्टी में शामिल होने की खबर चर्चा का विषय बन गई थी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सूत्रों के अनुसार, मैथिली ठाकुर दरभंगा की अलीनगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि उन्होंने इससे पहले अपने गांव से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की थी। विनोद तावड़े कुछ दिन पहले मैथिली ठाकुर से मुलाकात के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- साल 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर जी बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय जी और मैंने उनसे आग्रह किया कि बिहार की जनता के लिए और बिहार के विकास के लिए उनका योगदान बिहार का सामान्य आदमी अपेक्षित करता है और वे उनकी अपेक्षाओं को पूरा करें।’

Share This Article