महाराष्ट्र की राजनीति से आज एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और कद्दावर नेता अजित पवार का बुधवार सुबह बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। इस हादसे ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे राजनीतिक जगत को स्तब्ध कर दिया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पुष्टि की है कि इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार सभी 5 लोगों की जान चली गई है। मरने वालों में अजित पवार के अलावा उनके निजी सहायक (PA), सुरक्षाकर्मी और विमान का क्रू स्टाफ शामिल है।

कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, अजित पवार मुंबई से एक चार्टर्ड विमान के जरिए अपने गृह क्षेत्र बारामती जा रहे थे।
समय: सुबह लगभग 8:45 बजे।
स्थान: बारामती एयरपोर्ट रनवे।
वजह: शुरुआती जांच के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान विमान रनवे पर संतुलन खो बैठा और फिसल गया।

चुनावी जनसभा के लिए जा रहे थे बारामती;
अजित पवार महाराष्ट्र में आगामी पंचायत चुनावों के सिलसिले में एक महत्वपूर्ण जनसभा को संबोधित करने के लिए बारामती जा रहे थे। उनके अचानक चले जाने से राज्य में चुनावी सरगर्मियां मातम में बदल गई हैं।

शोकाकुल परिवार और प्रशासन;
शरद पवार मुंबई से और सुप्रिया सुले दिल्ली से तुरंत बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।
परिवार के अन्य सदस्य और समर्थक उनके मुंबई स्थित आवास पर जुटना शुरू हो गए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय और प्रशासन ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।